इस दुनियाँ में, कुछ लोग

इस दुनियाँ में, कुछ लोग, 
क्या-क्या करते हैं, 
पैसे के लिए, 
एक-दूजे से लड़ते हैं, लड़ाते हैं, 
भूल जाते हैं, इस दुनियाँ में खुश रहना, 
ना जाने क्यों वे,
दुनियाँ के विनाश का कारण बनते हैं l

किसी भी देश के युद्ध से,
किसका भला होता है, 
जनता मरती है, 
महँगाई से हर कोई रोता है, 
ऐसे में जीवन ही परेशान होता है l

अगर रोक दे, मन की मनमानी करना, 
अगर रोक दे, उसकी दुनियाँ में दखल देना, 
खुद भी जीयें, और औरों को भी जीने दें, 
शांति का पैग़ाम, पूरी दुनियाँ में फैला दें, 
तो ये जीवन सफल बने, ये दुनियाँ बेहतर बने, 
फिर तो सारा जहान, खुशहाल होता है l



Thank You. 

Comments

Popular Posts