आशावान बनो

आशावान बनो,
अच्छा होने की उम्मीदें रखो,
वक्त जो गुजर रहा है,
वह अच्छा है,
अच्छे समय की अपेक्षा रखो ।

सोच अच्छी हो तो,
मुश्किल भी आधी हो जाती है,
मन में उम्मीदें हो तो,
जिंदगी बढ़िया चलती जाती है,
अच्छा करो और 
औरों से अच्छा करने की आशा रखो ।

यूँ तो किसी से उम्मीदें करना,
जीवन में ठीक नही होता है,
लेकिन मन को हरदम 
खुश रखना भी तो,
जीवन में जरूरी है,
दुनियाँ ये सुंदर बने,
जग से अच्छे की आशा रखो ।


Thank You.

Comments

Popular Posts