अपना जीवन, आसान बनाओ,
अपनी मंज़िल आसान बनाओ,
ना अपने लिए, मुश्किलें खड़ी करो,
किसी और के लिए,
जितना जीवन आसान बनाओगे,
उतनी ही दुनियाँ खुशहाल होगी,
औरों का जीवन, आसान बनाओ,
खुशियों का कारवां बनाओ ।
चल दिए कदम अगर,
औरों की खुशी के वास्ते,
कभी मन में नही मलाल होगा,
ये जीवन है, औरों के वास्ते,
अपने मन को खुशहाल बनाओ,
जीवन को यादगार बनाओ ।
बेवजह हम क्यों सोचे,
किसी का बुरा हम क्यों सोचे,
मदद किसी की कर पाएं,
औरों के भले के लिए सोचे,
ईश्वर की मेहरबानियों का,
हरदम जीवन में जश्न मनाओ ।
Thank You.
Comments
Post a Comment