कुछ मूड, अच्छा हो जाए,
कुछ सुबह, अच्छी हो जाए,
कुछ भूले, अगला-पिछला तो,
कुछ मन, चंगा हो जाएं ।
खुशियों का मौसम आया,
आओ, खुशियाँ ग्रहण करें,
आनंद तो, हर वक्त है,
आओ, वह आनंद ग्रहण करें,
मन के सब संताप मिटे,
ये तन-मन, अच्छा हो जाए ।
आज तो, आज की बात करें,
कल क्या होगा, कुछ पता नही,
ये जीवन, ऐसे चलता है,
जैसे नदी में जल चलता है,
कुछ मन में, नई उमंग जगे,
कुछ दिल, ये बच्चा हो जाए ।
Thank You.
Comments
Post a Comment