संग-संग मेरे,
चलती रहे जिंदगी,
संग-संग मेरे,
चलती रहे हर खुशी ।
मैं क्या सोचूँ,
मैं क्या समझूं,
मैं क्या चाहूँ,
मैं क्या देखूँ,
उम्मीदें तो मन में भरी हैं,
चाहते तो दिल में भरी है,
पल-पल मुझे,
मिलती रहे रोशनी ।
हँसी-ख़ुशी में,
हर पल गुजरे,
मुस्कुराहटों में जिंदगी गुजरे,
भूलूं मैं दुनियाँ के गम सारे,
छोड़ूं मैं कल-परसों की बातें,
हर पल मेरी,
मिटती रहे बेचैनी ।
Thank You.
Comments
Post a Comment