मुश्किल नही होती जीवन में

मुश्किल नही होती जीवन में, 
तो यह जीवन कैसे निखर पाता, 
ना आज ये सँवर पाता, 
ना कल भी सँवर पाता, 
मेहनत के पथ पर चलकर के, 
मुश्किलें हल हो जाती है, 
विश्वास खुद पे करके ही, 
मंजिल भी मिल जाती है, 
काँटे नही होते राहों में तो, 
प्यार का फूल कैसे खिल पाता,
जीवन तो एक सागर है, 
हीरे-मोती इस में भरे पड़े, 
मंथन जिसने किया जीवन का, 
उसने सब हासिल किया, 
खड़े-खड़े सागर के किनारे, 
कोई यहाँ, क्या पाता है, 
जो उतरा, अपने ही भीतर, 
अनमोल रतन वो पाता है, 
जिसको है विश्वास, प्रभु पर, 
वह आशिर्वाद, प्रभु का पाता है, 
जिसने समझा खुद को, 
शरण प्रभु की, 
वही प्यार, प्रभु का पाता है, 
जीवन तो एक आनंदसागर, 
हृदय में जो उतर जाता है, 
छोड़कर निराशाएँ सारी, 
भक्ति-शक्ति पाता है, 
जो प्यार नही होता तन-मन में, 
तो जीवन कैसे चल पाता  l



Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here