मन को कैसे, शांत किया जाए
मन को कैसे, शांत किया जाए,
मन को कैसे, समझाया जाए,
कौन सा उपाय है जो
ये मन काबू में आ जाए,
कौन सी तरकीब है जो
ये मन संभल जाए,
मन पर, कैसे हुक्म चलाया जाए l
मन संभले तो जीवन संभले,
मन रूके तो जीवन चले,
मन हँसे तो जीवन हँसे,
मन मुस्कुराए तो जीवन मुस्कुराए,
मन को, किस तरह हँसाया जाए l
चिंताएँ बहुत है, जग के कामों की,
फिक्र बहुत है, कल-परसों की,
क्या मिलता है, जग की चिंता से,
क्या मिलता है, जग की उलझन से,
मन को किस तरह, अपना बनाया जाए l
Thank You.

Comments
Post a Comment