जो चाहत वो दिल में

जो चाहत वो दिल में, 
उम्मीदें बहुत जगाती है, 
जो चाहत वो मन में, 
आशाएँ बहुत जगाती है  l

कुछ खुशियों के पल, 
इस तरह ही मिल जाते हैं, 
कुछ प्यार के पल, 
ऐसे ही जीवन में जाते हैं, 
जो सपने वो दिल में, 
ख्वाइशें बहुत जगाते है  l

बिना उम्मीदों के तो, 
ये जीवन नही चल पाता है, 
बिना ख्वाइशों के तो
कोई आगे नही बढ़ पाता है, 
जो मंजिल है वो हमको, 
अपनी ओर खींच ले जाती है l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

What you think