ये जिंदगी, हसीन बन जाए
ये जिंदगी, खुशनसीब बन जाए,
भूल जाएँ, कल-परसों के गम,
आज को कुछ जी लें हम,
ये जिंदगी, रंगीन बन जाए l
छोड़ चलें हम, मन के दुख सारे,
करते चलें हम, सपने पूरे सारे,
अपनापन, इस जहान में झलके,
अपनापन, इस जिंदगी में झलके,
ये जिंदगी, बेहतरीन बन जाए l
डर के आगे जीत है,
सोच के आगे जीत है,
जो कर दिया, वह कर दिया,
जो आगे बढ़े, वही धीर है,
ये जिंदगी, रोशनी से भर जाए l
Happy Monday

Comments