जो तू चाहे, वही होता है


जो तू चाहे, वही होता है, 
सब तेरी मर्जी से होता है, 
तू करता है, करवाता है, 
तू देता है, दिलवाता है, 
तू ही जीवन सबको देता है, 
तू ही जीवन सबका लेता है l

तू  ही बसा है कण-कण में, 
तू ही तो बसा है जीवन में, 
तू ही तो जल-थल-नभ में, 
तू ही तो रहता है, हर तन में, 
तू ही हरता सबके दुख है, 
तू ही सबको सुख देता है l

तेरी महक से आनंदित जीवन है, 
तेरी चमक से रोशन, सारा जग है, 
तू ही करता सबका पालन है, 
तू ही करता जग का पालन है, 
तू किस्मत सबकी बदलता है, 
तू ही जीवन सबका बदल देता है l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here