ऐ मेरे दिल




ऐ मेरे दिल, 
मुझे ऐसी जगह ले चल, 
जहाँ सिर्फ प्यार हो, 
जहाँ नफ़रत का नामोनिशान ना हो, 
जहाँ दुनियाँ की कोई बातें ना हो, 
जहाँ अपनी ही बस बातें हो, 
ऐ मेरे दिल, 
मुझे ऐसी जगह ले चल, 
जहाँ कुछ एकांत हो l

इस दुनियाँ की भीड़ में तो मैं, 
ऐसा उलझ गया हूँ मैं, 
कुछ समझ नही पाता हूँ
कि कहाँ आ गया हूँ मैं, 
ऐ दिल, मुझे ऐसी जगह ले चल, 
जहाँ कोई अंजान ना हो l

कुछ प्यार के पल हो यहाँ, 
कुछ सुकून के पल हो यहाँ, 
कुछ खुशियों के पल हो यहाँ, 
कुछ चाहत के पल हो यहाँ, 
ऐ दिल, मुझे ऐसी जगह ले चल, 
जहाँ अमन, कुछ आराम तो हो l



Thank You. 

Comments

Popular Posts