छोटी सी जिंदगी ये, खुशियाँ बेशुमार




छोटी सी जिंदगी ये, खुशियाँ बेशुमार, 
जिंदगी खूबसूरत, मौसमे बहार, 
चाहतों के कारण, जिंदगी में निखार, 
खुल के जीयो ये जिंदगी, 
ऐसी मिलती नही हर बार  l

खुशियों के फूल खिलते हैं, 
इस जिंदगी में हरदम, 
फूल प्यार के खिलते हैं, 
इस जिंदगी में हर पल, 
हर पल जिंदगी ये,  होती है गुलजार l

आशाओं के दीप हरदम जलते हैं यहाँ, 
प्यार के रंग जिंदगी में भरते हैं यहाँ, 
खुशनुमा जिंदगी का वक्त बेहतरीन है, 
चेहरे पर मुस्कुराहटें, मन में झिलमिल है, 
मंजिलों के आगे है जन्नते बहार l



Thank You. 

Comments

Popular Posts