यही तो जिंदगी है
कुछ हम अपनी मर्जी से करें,
कुछ हम औरों की मर्जी से करे,
कुछ हम अपने लिए करें,
कुछ हम औरों के लिए करें,
और सब हम ईश्वर की मर्जी से करें
सब की खुशी में हमारी खुशी है,
रब की खुशी में सबकी खुशी है,
यही तो जिंदगी है l
कुछ चलते रहे, कुछ रुकते गए,
कुछ अपनी मस्ती में, आगे बढ़ते गए,
कुछ ख्वाब देखते गए,
कुछ ख्वाब पूरे करते गए,
कुछ अपनी सुनते गए,
कुछ दुनियाँ की सुनते गए,
कुछ दुनियाँ को याद करते गए,
कुछ रब को याद करते गए,
कुछ खट्टी-मीठी, कुछ नमक सी,
कुछ मधुर सी जिंदगी है ये l
कुछ मन प्रसन्न होता गया,
कुछ दिल खुश होता गया,
कुछ में चिंता आती गई,
कुछ मन की चिंता जाती रही,
कुछ प्यार दिल में उमड़ता गया,
कुछ दिल बाग-बाग होता गया,
कुछ प्यार भरी जिंदगी है ये,
अमन कुछ चाहत भरी जिंदगी है ये l
Thank You.

Comments