कोशिश तो यहाँ सब करते हैं
कोशिश तो यहाँ सब करते हैं,
मेहनत तो यहाँ सब करते हैं,
किसको क्या मिलता है यहाँ पर,
सब किस्मत की बात है,
किसकी यहाँ पर क्या है ख्वाईश,
किसके दिल में क्या है चाहत,
किसको क्या दुनियाँ में मिलता,
सब किस्मत की बात है l
जो होना है, वह होकर रहता है,
जो मिलना है, वह मिलकर रहता है,
जो जाना है, वह जाकर रहता है,
जो खोना है, वह खोकर रहता है,
इस जीवन में क्या बचता है,
सब किस्मत की बात है l
जो मिलना है, वह मिलकर रहता है,
जो जाना है, वह जाकर रहता है,
जो खोना है, वह खोकर रहता है,
इस जीवन में क्या बचता है,
सब किस्मत की बात है l
कौन इस जीवन को समझा,
कौन यहाँ, किस्मत को समझा,
कौन यहाँ, किस्मत को समझा,
सब कुछ ऐसा लगता है,
जैसे ईश्वर ने
पहले से ही निर्धारित किया है,
उसकी मर्जी से जीवन चले ये,
उसकी मर्जी से दुनियाँ चले ये,
भविष्य में क्या होगा अमन,
सब किस्मत की बात है l
Thank You.

Comments