हे गोविंद, तेरी लीला अपरम्पार,
हे कृष्ण, तेरी महिमा अपरम्पार,
तूने ये संसार बनाया,
जन्म-मरण का खेल रचाया,
दुनियाँ को तूने सब कुछ दिया है,
फिर भी दुनियाँ ने तुझे भुलाया,
हे पर्मेश्वर, तेरी कृपा से संसार l
तुम तो देखो, सारे जग को,
तुम तो जानो, हर एक शख्श को,
तुझसे कुछ भी छुपा नही है,
तुम तो देखते सबके कर्म को,
हे परमात्मा, तेरी कृपा से घरबार l
तू चाहे तो सृष्टि बढ़े ये,
तू चाहे तो दुनियाँ चले ये,
तू चाहे तो दुनियाँ में खुशहाली,
तू चाहे तो जीवन में खुशहाली,
हे सदचिदानंद, तेरी दया से चले संसार l
Thank You.

Comments
Post a Comment