कुछ समय के लिए
कुछ समय के लिए,
मेरे मन, तू शांत हो जा,
कुछ समय के लिए,
मेरे मन, तू आनंदित हो जा,
जितना तू बाहर घूमेगा,
उतना तू परेशान रहेगा,
जितना तू अंदर पहुँचेगा,
उतनी तू शीतलता पावेगा l
अंदर तू पहुँचे,
जो एक जगह पर,
ध्यान करे जो तू,
भृकुटिओं के मध्य में,
चाहे तू जो आँखें खोले,
चाहे तू जो आँखें बन्द करे,
ध्यान करे, कुछ समय जो,
उतनी ही तू खुशियाँ पावेगा l
एक शब्द से जो तू जुड़ जाए,
एक नाम से जो तू जुड़ जाए,
एक प्रभु से जो तू जुड़ जाए,
फिर तेरा-मेरा कल्याण हो जाए,
याद करे जो अपने मालिक को,
फिर तू अद्भुत शक्ति पावेगा l
Thank You.


Comments
Post a Comment