इस जीवन की यही कहानी




इस जीवन की यही कहानी, 
थौड़ी सी खुशी, थोड़ा आँखों में पानी, 
गम और खुशी का जीवन है ये, 
चाहतों का जीवन है ये, 
सबको, सब कुछ नही मिलता है, 
खट्टी-मीठी इसकी कहानी l

कुछ तो ये वर्तमान का जीवन, 
कुछ ये है यादों का जीवन, 
कौन यहाँ हरदम खुश रहता, 
बेबसी की इसमे है निशानी l

बातें करना तो आसान है, 
सच पर चलना बड़ा मुश्किल है, 
किस्मत जिसको कहती है दुनियाँ, 
उससे सबका पाला पड़ता है, 
जन्म-मरण का खेल चला है, 
आशा-तृष्णा की ये जिंदगानी l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here