सारी खुशियाँ, तेरे सहारे में




सारी खुशियाँ, तेरे सहारे में, 
सारी दुनियाँ, तेरे सहारे में, 
कभी कोई गम, हमको हरा नही पाए, 
तो जो मिल जाए, हमें राहों में, 
जिंदगी चलती है तेरी मर्जी से, 
दुनियाँ चलती है तेरी मर्जी से, 
मुस्कुराहट आती है, तेरे मुस्कुराने से l

कुछ कदम और चल के देख लें हम, 
अगर तू कह दे कि मैं हूँ साथ तेरे, 
जिंदगी भूल जाती है सब दुख-तकलीफे, 
जब तू कह दे कि मैं हूँ पास तेरे, 
चाहतें जगती तो है इस मन में, 
चाहतें पूरी हो जाती है, तेरे चाहने से l

तेरी तस्वीर निगाहों में फिरती रहती है, 
तुझसे मिलने की उम्मीद, इस मन में जगती रहती है, 
धरती और आसमान में तू ही तो हरदम रहता है, 
सबके अंदर, तु ही तो हँसता रहता है, 
तुझे चाहकर के मिलता है चैन बड़ा, 
तेरी यादें दिल में बसी है कई जमाने से l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here