बेवजह
बेवजह,
कभी तो मुस्कुरा लिया करो,
कभी तो हँस लिया करो,
हर काम के लिए, वजह तो जरूरी नही,
खुश रहने के लिए, वजह तो जरूरी नही,
बेवजह, कभी तो खुश हो लिया करो l
ये जिंदगी, केवल ख्वाब ना बनकर रह जाए,
ये जिंदगी, कभी सपना ही ना रह जाए,
इस दुनियाँ में खुश रहना बहुत जरूरी है,
इस जिंदगी में ख्वाब पूरे करना बहुत जरूरी है,
बेवजह, कभी तो चल दिया करो l
ये दुनियाँ हरदम, मुस्कुराने वालो के साथ मुस्कुराती है,
ये दुनियाँ हरदम, हँसने वालो के साथ हँस देती है,
इस जिंदगी की परेशानियाँ यूँ तो मुस्कुराने नही देती है,
ये जिंदगी, हँसने के बहाने ढूँढ लेती है,
बेवजह, इस जिंदगी को कभी अपने ढंग से जीया करो l
Happy Thursday
Good morning

Comments