छोटी-छोटी खुशियों से



छोटी-छोटी खुशियों से, 
जीवन को भर लीजिये, 
छोटी-छोटी बातों से, 
जीवन आनंद लीजिये l

जीवन तो एक उत्सव है,
हर रोज जिसमें खुशियाँ है, 
जीवन तो प्यार का सागर है, 
जीवन तो ये बढ़िया है, 
अपने ही हाथों से, 
जीवन की सजावट कीजिये l

बेवजह की बातों में, 
जीवन का वक्त चला जाता है, 
कुछ मिलता है जीवन में तो
कुछ हाथों से निकल जाता है, 
जो मिला, जो पास में है, 
उसकी कद्र कर लीजिये l


Thank You. 

Comments

Popular Posts