आज का दिन अच्छा गया




आज का दिन अच्छा गया, 
जो तुझको है याद किया, 
आज सब जैसे पा लिया, 
आज जो तेरा नाम लिया l

मन सुंदर तो जीवन सुंदर, 
जीवन सुंदर तो दुनियाँ सुंदर, 
आज मन ये सुंदर बन गया, 
आज जो तेरा ध्यान लिया l

तू ही तो सबमें बसा है, 
और कहाँ तुझको ढूँडें, 
तू ही तो परमात्मा है, 
जो सबके अंदर घूमे, 
आत्मप्रकाशित हो गया, 
आज जो तेरा स्मरण किया l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here