कभी जिंदगी को, अपने ढंग से जीयो

 


कभी जिंदगी को, अपने ढंग से जीयो, 
कभी जिंदगी में, खुशियों के रंग भरो, 
ये जिंदगी हमेशा, मुस्कुराहटों से भरी रहे, 
ये जिंदगी हमेशा, खुशियों से भरी रहे, 
कभी जिंदगी को, आज में जीयो l

कदम तो चल भी पड़ते हैं, किसी तलाश में, 
कदम आगे बढ़ जाते हैं, कुछ पाने की चाह में, 
कुछ हम हँसे, कुछ जग हँसे, 
ऐसे ही जिंदगी ये, खूबसूरत बनती रहे, 
कभी जिंदगी को, अपनी समझ के जीयो l

कुछ सोच बदले, कुछ कर्म बदले, 
कुछ हम बदले, कुछ जीवन बदले, 
कुछ अपने लिए जीयें, कुछ शान के लिए जीयें, 
कुछ जीवन की राहें आसान बने, 
कुछ जीवन में सुंदर मुकाम मिले, 
कभी जिंदगी में, अपने सपने पूरे करो l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here