ऐ जिंदगी, तेरे करीब आऊँ
ऐ जिंदगी, तेरे करीब आऊँ,
तुझे अपना समझूँ, तुझे अपना बनाऊँ,
इस दुनियाँ में, तू ही तो हमदर्द मेरी,
इस दुनियाँ में, तू ही तो दिल के करीब मेरे,
ऐ जिंदगी, तुझे करीब लाऊँ l
तेरा जो साथ मिला, तो मैं खुशकिस्मत बना,
तू महसूस हुई तो, रूह को चैन मिला,
तेरे करीब पहुँचा तो, खुशियाँ बेहिसाब मिली,
तुझे जो देख लिया तो, रब तक बात पहुँची,
ऐ जिंदगी, आ जा तुझे रब के करीब लाऊँ l
मुझे तो होश है तभी, जब पास तू होती है,
जिंदादिली तुझसे मिलती है, जब पास तू होती है,
मजा जीने में है, जब साथ तू होती है,
फिक्र-चिंता नही कोई होती है, जब साथ तू होती है,
ऐ जिंदगी, आ जा तुझे अमन में ले जाऊँ l
Thank You.


Comments
Post a Comment