कुछ मन में नई बात हो
कुछ मन में नई बात हो,
चाहे सुबह हो या शाम हो,
जीवन में नई कुछ बात हो,
चाहे दिन हो या रात हो l
कुछ मन बदले, जीवन बदले,
ऐसे ही सारा जहान बदले,
कुछ सपने नये, कुछ ख्वाब नये,
कुछ बातों के हो अंदाज नये,
कुछ चेहरे पर मुस्कान हो,
कुछ जीवन में नया मुकाम हो l
कुछ रास्ते हो प्यार के,
कुछ कारवाँ हो बहार के,
कुछ मन में उमंग जग जाए,
कुछ दिल में खुमार उतर आए,
कुछ आँखों में नई चमक हो,
कुछ चेहरे पर नया निखार हो l
Thank You.


Comments
Post a Comment