कभी मुश्किल पड़े तो




कभी मुश्किल पड़े तो, 
हमें संभाल लेना, 
कभी हम हिम्मत हारे तो, 
हमें हिम्मत दे देना l

कभी दुनियाँ में फँसे तो, 
तू ही निकाल देना, 
कभी किस्मत रूठे तो, 
किस्मत बदल देना l

हमारी मंजिल हो आप ही, 
बाकी सब बेमतलब का, 
हमारी जिंदगी हो आप ही, 
बाकी सब बिना काम का, 
कभी ये मन भटके तो, 
तू ही संभाल लेना l

जगत के काम झूठे, 
जो जग में है फंसाये, 
झूठी वाहवाही में, 
ये जिंदगी उलझती जाए, 
कभी मन में, 
अहंकार जगे तो, 
तू ही संभाल लेना l

तेरा तो नाम है सच्चा, 
जो हर मुश्किल से बचाए, 
तुझे हम याद करके, 
भवसागर तर जाए, 
हम तेरी शरण में आए हैं, 
प्रभुजी, कृपा दृष्टि कर देना l



Thank You. 

Comments

Popular Posts