कभी जीवन में, उदास मत होना




कभी जीवन में, उदास मत होना, 
कुछ कर सको तो कर लेना, 
कुछ पा सको तो पा लेना, 
जो मिल रहा, उसकी कद्र कर, 
जो चला गया, उसका गम ना कर, 
कभी जीवन में परेशान मत होना l

यहाँ हर खुशी मिल जाती है, 
जो चाहो तो, हर चीज मिल जाती है, 
ये जिंदगी लाचार नही, 
इस जिंदगी में, सब बेबसी हट जाती है, 
कभी जीवन से, नाराज नही होना l

कभी मंजिलें करीब है तो
कभी मंजिलें दूर है, 
लेकिन आगे बढ़ने से, 
हर बाधा होती दूर है, 
अमन, कभी किस्मत को, 
खराब मत समझना l


Thank You. 

Comments

Popular Posts