ये जिंदगी तो




ये जिंदगी तो, फूलों से भी हसीन है, 
ये जिंदगी तो, चाँद-तारों से भी हसीन है, 
इस जिंदगी से बेपनाह मुहब्बत हो, 
इस जिंदगी की बेपनाह हिफाजत हो, 
ये जिंदगी, हर पल मंजिल के करीब है l

इस जिंदगी का सफर बड़ा सुहाना है,
साथ-साथ चल पड़े तो, 
खुशियों का मिलता नजराना है, 
कुछ हम चलें, कुछ तुम चलो, 
ये जिंदगी, यूँ ही चलती रहे, 
खुशियों की तलाश में, 
ये जिंदगी आगे बढ़ती रहे, 
चाहतें पूरी करने को,
ये जिंदगी मिली खुशनसीब है l

माना कि दुनियाँ के सफर में, 
ये जिंदगी परेशान भी रहती है, 
दुख-सुख का यहाँ आना-जाना है, 
ये जिंदगी हैरान भी रहती है, 
सारे जहान की खुशियाँ पाने को, 
ये जिंदगी लालायित है  l


Thank You. 

Comments

Popular Posts