एक दिन, छूटेगा जग सारा
एक दिन, छूटेगा जग सारा,
तू ही हरदम मेरा सहारा,
तेरा नाम रहे नित्य प्यारा,
तेरा मिलता रहे सहारा,
एक दिन भूलेगा जग सारा ।
तू ही हरदम मेरा सहारा,
तेरा नाम रहे नित्य प्यारा,
तेरा मिलता रहे सहारा,
एक दिन भूलेगा जग सारा ।
जग के बंधन बाँध के बैठे,
जग को अपना मान के बैठे,
जग मे तन-मन खोकर बैठे,
जग में रब को भूलके बैठे,
उस दिन चलेगा नही कोई चारा ।
मन को आज लगाया जो रब में,
रब की चाह जगाई जो मन में,
दुनियाँ क्या भला तेरा कर देगी,
दुनियाँ सुख चैन-तेरा सब लूटेगी,
उसके बिना तेरा नही है गुजारा ।
Thank You.
Comments
Post a Comment