ये मौसम सावन का है

ये मौसम बारिश का है,
ये मौसम सावन का है,
ये मौसम मस्ती का है,
ये मौसम सुस्ती का है ।

भीनी-भीनी हवा चलती है,
पानी की लहर चलती है,
नजरों को नज़ारे मिले हैं,
सावन का महीना आया है,
नई खुशियाँ लेकर आया है ।

आसमान भीगा सा है,
बादल भी बरस रहे हैं,
धरती पर छाई हरियाली,
वन में मोर नाच रहे हैं,
ये मौसम चाहतों का है,
तन-मन को भिगोने आया है ।


Thank You.

Comments

Popular posts from this blog

What you think