तूने ही ये दिया है जीवन

तूने ही ये दिया है जीवन,
तू ही हमें संभाले,
तू ही देता, सबको सहारा,
तू ही जगत संभाले ।

तेरी ही उपकार है कितने,
मैं तो गिना न पाऊं,
दुख में तू ही साथ है देता,
वरना कैसे जी पाऊं,
तू करता जग उजियारा,
तूने दिन-रात बनाए ।

जिसने तेरा नाम लिया है,
वो तो तुझे पुकारे,
जिसने तुझको याद किया है,
उसके तुम बन जाते,
तू ही प्यारा सबका भगवन,
नित्य तेरे ही गुण गाएँ ।

प्रस्तुति 

अमन कुमार 

Comments

Popular posts from this blog

What you think