शाकाहारी भोजन

शाकाहारी भोजन, रोगमुक्त जीवन,
शुद्ध खानपान, जीवन में नया मकाम,
अच्छे खाने से, पुण्यात्मा बनने का सफर,
शरीर, मन और आत्मा को पवित्र बनाने का सफर ।

जिसने अपना खानपान ठीक किया,
उसने अपने तन-मन को ताकत से भरा,
जैसे एक हाथी शुद्ध शाकाहारी होता है,
लेकिन कितना विशाल और बलवान होता है ।

परमात्मा ने यहाँ अनेक प्रकार के प्राणी रचे हैं,
प्रकृति ने यहाँ अनेक प्रकार के फल-फूल रचे हैं,
प्रकृति ने समस्त जगत को,
अन्न-धन से परिपूर्ण बनाया है,
प्रकृति ने किसी के लिए कोई कमी नही छोड़ी है,
यहाँ जो जैसे जीना चाहे, जी सकता है,
अपने जीवन को खुशहाल बना सकता है,
जैसा होवे अन्न, वैसा होवे मन,
और जैसा होवे मन, वैसा बने जीवन ।


Thank You.

Comments

Popular posts from this blog

What you think