अपने मन को शांत रखिए

अपने मन को शांत रखिए,
जीवन में प्यार भरिए,
जो होना है, वह तो होकर ही रहता है,
जो जाना है, वह जाकर ही रहता है,
जो मिलना है, वह मिलकर ही रहता है,
अपने दिल को साफ रखिए ।

किस्मत की बातें,
वह ईश्वर ही जानता है,
तेरी मेहनत को, 
वह ईश्वर ही पहचानता है,
उसके ही हाथों से,
सबके कर्मों का फल मिलता है,
उसके ही आगे अरदास लगाते रहिए ।

दुनियाँ को खुश करने में,
अपना वक्त जाया ना कर,
हिम्मत है तो तू,
अपने मन से जीतकर दिखा,
चलते रहने में ही तेरी जीत है,
किसी से राग-द्वेष के बिना,
इस दुनियाँ में चलते रहिए ।


Thank You.

Comments

Popular posts from this blog

What you think