तेरे रंग में रंग जाऊँ मैं, ओ सांवरिया
तेरे रंग में रंग जाऊँ मैं, ओ सांवरिया,
तेरे प्यार में रंग जाऊँ मैं, ओ सांवरिया,
तेरे प्यार में रंग जाऊँ मैं, ओ सांवरिया,
रोम-रोम में तू ही, मेरे समाया हुआ है,
तू सारे जग के ऊपर मालिक छाया हुआ है,
प्यार तेरा नित्य-नित्य पाऊँ मैं, ओ सांवरिया ।
सबके तुम ही हो, इस दुनियाँ के अंदर,
तुम ही बसते हो, सब जीवों के अंदर,
तेरी कृपा से सारी दुनियाँ चलती है,
तेरे प्यार में ये सारी दुनियाँ रंगती है,
नित्य दर्शन तेरे ही पाऊँ मैं, ओ सांवरिया ।
तुम मीरा के मोहन, तुम राधा के कृष्ण,
सीता के तुम्ही राम, तुम्ही संतो के ईश्वर,
देते हो सब खुशियाँ, तुम तो सारी दुनियाँ को,
करते हो कल्याण तुम्ही, सब जीवों का,
तेरे ही नित्य गुण गाऊँ मैं, ओ सांवरिया ।
Thank You.
Comments
Post a Comment