तेरे बिना नही कोई हमारा

तेरे बिना नही कोई हमारा,
तूने हर मुश्किल में सहारा दिया है,
तू तो गिरते हुओं को उठाए,
तूने तो संभाल लिया है ।

वरना क्या होती ये जिंदगी,
जो तू नही देता सहारा,
हाथ तूने जो पकड़ लिया है,
सागर का किनारा मिला है ।

तू तो देख रहा है सब कुछ,
कौन तुझसे क्या कुछ छुपाए,
तू तो जान रहा है सब कुछ,
कौन तुझसे हाल छुपाए,
तेरी नजरों में हर कोई प्यारा,
तूने हमको दीवाना किया है ।

तेरे नाम है जो खुशियाँ,
ऐसी खुशियाँ कहाँ पर मिलेगी,
तेरी शरण है जो आनंद,
ऐसा आनंद कहाँ पर मिलेगा, 
अपने चरणों में हमको रख लो,
तुझ सा कौन प्यारा मिला है ।



Thank You.

Comments

Popular posts from this blog

What you think