जो मैं तुझको अपना मानूँ

जो मैं तुझको अपना मानूँ,
तो जीवन की कीमत जानूँ,
जो मैं तेरी प्रीति देखूँ,
तो मैं तेरी खुशियाँ देखूँ,
जो मैं तेरी शरण में हो जाऊँ,
तो मैं तेरी, कृपा जानूँ  ।

जो मैं तुझको, सबमें देखूँ,
तो मैं तुझको, अपना देखूँ,
जो मैं तेरी महिमा गाऊँ,
तो मैं तेरी खुशियाँ गाऊँ,
तेरी बात तो सबसे निराली,
तेरे आनंद में खो जाऊँ ।

तुम करते उद्धार जगत का,
तुम करते उपकार जगत का,
तेरे चरणों में ये जग सारा,
सबके ऊपर प्रेम तुम्हारा,
जो मैं तेरा नाम जप पाऊँ,
फिर तो मैं तेरा बन जाऊँ ।


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

What you think