Your ways are hard
मुश्किल बड़ी है राहें तेरी,
हौसला नही छोड़ना,
मंजिल बड़ी है दूर बड़ी,
दिल ना अपना तोड़ना l
तू जो सोचे होगा वही पर,
मन मे तेरे विश्वास हो,
तू जो चाहे मिलेगा वही जो,
जो कर्म तेरे दिन रात हो,
ईश्वर भी है साथ तेरे,
तू खुशियों से नाता जोड़ना l
जिंदगी खुशियाँ भरी है,
फूल राहों में बिखेरना,
प्यार की खुशबू से महके जहान ये,
चिंता सारी छोड़ना l
Comments
Post a Comment