ये दुनियाँ किसके लिए रुकती है
ये दुनियाँ किसके लिए रुकती है,
ये जिंदगी किसके लिए रुकती है,
ये जिंदगी किसके लिए रुकती है,
हर कोई यहाँ है जल्दी में,
हर कोई यहाँ है मस्ती में,
ये दुनियाँ अपनी मर्जी से चलती है l
कुछ याद रहे तो अच्छा है,
कुछ भूल जाए तो अच्छा है,
यहाँ चिंता करनी काहे को,
यहाँ बातें करनी काहे को,
ये जिंदगी अपनी गति से चलती है l
मुश्किल तो सारी छोड़ चले,
यहाँ दिल से दिल को जोड़ चले,
कुछ यादें अच्छी रखनी है,
कुछ बातें अच्छी करनी है,
ये जिंदगी सुंदर ख्वाबों से भरनी है l
Aman
Comments