कुछ लोग आपको अच्छा कहेंगें

कुछ लोग आपको अच्छा कहेंगें, 
कुछ लोग आपको बुरा कहेंगें, 
कुछ आपकी तारीफ करेंगें, 
कुछ बापकी कमियाँ निकालेंगें,
यहाँ कौन कहाँ सबको खुश कर पाया है, 
कुछ आपसे अपेक्षा करेंगें,
कुछ आपकी उपेक्षा करेंगें  l

असल में ये जिंदगी किसी की गुलाम नही है,
असल में ये जिंदगी किसी की मोहताज नही है,
अपनी मर्जी से सब जीयें यहाँ, 
अपनी खुशी में सब रहे यहाँ, 
कुछ आपको चिंता देंगें, 
कुछ आपकी चिंता करेंगें  l

फिक्र छोड़ें जहान की, 
कुछ पल तो जग में जीयें, 
अपनी मर्जी से चले कहीं पर, 
अपनी मर्जी से कहीं पर रहे, 
नही किसी से द्वेषभाव हो, 
प्रेम से सब जग में रहेंगें  l


Aman

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here