अपनी राह बनाता हूँ मैं

अपनी राह बनाता हूँ मैं, 
दुनियाँ नई बसाता हूँ मै, 
सपने नये सजाता हुँ मैं, 
उम्मीद नई जगाता हूँ मैं, 
इस जीवन में रंग भरता हूँ, 
खुशियाँ नई बुलाता हूँ मैं l

कुछ मन में विश्वास अलग है, 
कुछ जीवन में बात अलग है, 
नये सपने बुनता हूँ मैं, 
आशा नई जगाता हूँ मैं  l

मुझको अपनी राह चुननी है, 
मुझको अपनी मंजिल चुननी है, 
चलते रहना काम मेरा है, 
आगे बढ़ते रहना काम मेरा है, 
नही किसी से कोई शिकायत, 
नजरें सदा बिछाता हूँ मैं  l


Aman

Comments