जिसे जाना है वह जाएगा

जिसे जाना है वह जाएगा, 
जिसे आना है वह आएगा, 
कौन किसके लिए कितना रूका है, 
किसने किसका कितना साथ दिया है, 
जिसे मिलना है वह मिल जाएगा l

क्यूँ लगे यहाँ बेमतलब का जीना, 
क्यूँ नही लगे यहाँ किसी के लिए है जीना, 
खुद से प्यार करने से ही हौसला बढ़ता है, 
जीवन से प्यार करने से ही,
जीने का जज्बा जगता है, 
जिंदगी तो है ये थोड़ी, 
जिंदगी का जितना साथ है,
उतना ही निभा पायेगा  l

मुश्किलें भी आती है, मगर जल्दी ही चली जाती है, 
कभी कभी पर जिंदगी का ये नुकसान बड़ा कर जाती है, 
जो सोचते हैं वो मेरे फिकरमंद है, 
पता तो हर किसी का मुश्किल की घडी में चलता है, 
जो समय पर साथ दे दे, वही तो याद फिर से आयेगा  l


Aman


Comments

Popular Posts