सोचो तो जिंदगी में क्या किया, क्या करना है

सोचो तो जिंदगी में क्या किया, क्या करना है, 
सोचो तो जिंदगी में क्या पाया, क्या पाना है, 
कहाँ कहाँ घूमे दुनियाँ में, किस किससे मिले दुनियाँ मैं, 
क्या खोया, क्या पाया दुनियाँ मैं, 
क्या दिया क्या लिया दुनियाँ में, 
कभी सोचो तो दुनियाँ में क्या लेकर आए थे, 
दुनियाँ  से क्या लेकर जाना है  l

कभी रुक दिये कभी चल दिये, 
कभी बिना मकसद के चल दिये, 
कभी चिंता मैं जीये कभी 
तो मस्त बनकर चल दिये, 
इस बेवजह की जिंदगी से, 
और क्या उम्मीद लगाना है l

जीए तो अपनी मस्ती में, करे तो अपनी मर्जी से, 
जीवन ये खुशहाल बने, दूर रहे खुदगर्जी से, 
आँखों के सपने पूरे हो, जो चाहे दिल वो पा लेवे, 
चाहे दुख मिले चाहे सुख मिले, रब का शुक्र मना लेवे, 
इस दुनियाँ के मेले में, कोई बिछुड़े कोई मिल जाना है  l

Aman

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here