मन दुखी करने से क्या होगा?

मन दुखी करने से क्या होगा? 
परेशान होने से क्या होगा, 
आपके अंदर वह शक्ति है, 
कि आप कभी हार मान नही सकते, 
आपमें जीतने का जुनून है, 
आप आगे बढ़ते ही रहेंगें, 
साहस आपमें गजब का है, 
आप अपनी धुन में चलते रहेंगें  l

क्या खोया, जो उदासी है, 
क्या गया जो परेशानी है, 
माना जीवन की राहें कठिन है, 
क्या हुआ जो, दिल भारी है, 
मुश्किलें खत्म नही होती है, 
जब तक प्रयास नही करेंगें  l

जैसे तन ये टूटा-टूटा, 
जैसे मन ये टूटा-टूटा, 
जैसे जीवन रूखा-सूखा, 
जैसे भाग्य रूठा-रूठा, 
किस्मत कभी संवर नही पाती है, 
जब तक नही मन में विश्वास भरेंगें  l

Thank You. 

Comments

Popular Posts