प्रभु की याद में ही तो
प्रभु की याद में ही तो
जीवन का असली आनंद है,
प्रभु के प्रेम में ही तो
जीने का असली आनंद है,
खुशी इस बात की होती है,
कि वो करीब हमारे है,
उसका साथ अगर हर पल
तो जीवन में खुशहाली है,
प्रभु के नाम सुमिरन में ही तो
जीवन का आनंद है l
वही देता सहारा सबको,
वही तो एक हमारा है,
वही तो सबका प्यारा है,
उसी का जग में नजारा है,
प्रभु का ध्यान करने में ही तो
जीवन का आनंद है l
उसी को जो अपना कहते हैं,
प्रभु उनके बन जाते हैं,
उसी का जो गुणगान करते हैं,
प्रभु उनके सारे दुख हरते हैं,
प्रभु के चरणों को भजने में
जीवन का असली आनंद है l
Thank You.
Comments