चेहरे पर मुस्कान यूँ ही रहनी चाहिए

चेहरे पर मुस्कान यूँ ही रहनी चाहिए, 
मन में मुस्कान यूँ ही रहनी चाहिए, 
हँसी-खुशी के फव्वारे छूटे जीवन में, 
इस दिल में प्यार यूँ ही बढ़ना चाहिए  l

फिक्र सारा, धुंएँ ही की तरह उड़ जाए, 
ये जिंदगी, फूलों की तरह खिल जाए, 
सपने नए आँखों में सज जाए, 
फूल प्यार के इस जीवन में खिलने चाहिए l

जिंदगी ऐसे ही प्रगति-पथ पर चलती रहे, 
ख्वाइशें जिंदगी की पूरी होती रहे,
आशाएँ जिंदगी की पूरी होती रहे,
मुश्किलें जीवन की सब मिटनी चाहिए  l

Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here