मेरे मालिक, कर दो दया सबपे




मेरे मालिक, कर दो दया सबपे, 
हे परमात्मा, कर दो कृपा सबपे, 
तेरे बनकर, हम तो जीयें, 
तुझे अपना कहकर, जगत में जीयें, 
हे सर्वात्मा, कर दो करुणा सबपे l

आप दया के सागर भगवन, 
सब सृष्टि के मालिक भगवन, 
तेरे हाथ करोड़ों भगवन, 
तेरे पैर करोड़ों भगवन, 
तेरे नयन करोड़ों भगवन, 
तेरे कान करोड़ों भगवन, 
तेरे मुख करोड़ों भगवन, 
तेरे तन करोड़ों भगवन, 
तेरे मन करोड़ों भगवन, 
सबमें बसनेवाले मालिक, 
कर दो अपनी करुणा सबपे l

ध्यान करे तेरा ज्ञानी-ध्यानी, 
संत-महात्मा-गुरू तेरा भजन करे, 
याद करे तुझे किस्मतवाले, 
तेरे भक्त तेरा नित्य भजन करे, 
सर्वत्र, सर्वदा, सबमें आप हो, 
सब लोकों में आप विचरण करे, 
आपकी महिमा, अनंत हे भगवन, 
बरसा दो अपनी खुशियाँ सबपे l



Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here