सब काम केवल
सब काम केवल, अपनी खुशी के लिए नही करने चाहिए,
कुछ काम, औरों की खुशी के लिए भी करने चाहिए,
वास्तव में यह जीवन केवल हमारा ही नही है,
अपितु यह जीवन दूसरों का भी है,
क्योंकि वास्तव में हमारे काम दूसरों के लिए होते हैं l
असल में, हम जीवन भर इस जीवन को समझ ही नही पाते हैं,
हम समझ नही पाते है, यह जीवन किस लिए है,
यह जीवन मिलने का लक्ष्य क्या है,
हम इस संसार में है तो क्यों है,
क्या कारण है जो हम इस संसार में विचरण करते रहते हैं,
हम सोते हैं, जागते हैं, खाते हैं, पीते हैं,
संसार के कार्य करते हैं,
परिवार के लालन-पालन में व्यस्त हो जाते हैं,
मेहनत करते हैं, धन कमाते हैं,
जमीन-जायदाद बनाते हैं l
कभी हम शांत हो जाते हैं, कभी अशांत हो जाते हैं,
कभी प्यार आने लगता है, कभी गुस्सा हो जाते हैं,
हर पल मन का स्वभाव बदलता रहता है,
कभी दिल में प्यार उमड़ पड़ता है तो
कभी ना जाने कहाँ से नफरत आ जाती है,
कभी इंसान स्वयं को मुक्त महसूस करता है,
तो कभी स्वयं को बंधन में पाता है,
इस विराट जीवन को समझना अति आवश्यक है l
हम दूसरों के लिए कुछ करें,
दूसरों के लिए अच्छे काम करें,
परमात्मा की इस सुंदर देन मानव-जीवन को
परहित के कार्यों में लगाए,
किसी की मदद कर सके तो अवश्य करें,
भूल जाए अपना-पराया,
जो भी सामने आए, उसकी मदद करें,
क्योंकि यह जीवन वास्तव में है ही
परहित के कार्यों के लिए l
Thank You.

Comments