कभी गुस्सा, कभी प्यार
कभी गुस्सा, कभी प्यार,
कभी मुस्कुराहट, कभी दुलार,
कभी मुस्कुराहट, कभी दुलार,
कभी हाँ, कभी इन्कार,
कभी नकद, कभी उधार,
देखे हैं इस जिंदगी के,
हमने रंग हजार l
कभी गिरते हैं, कभी उठते हैं,
कभी रुकते हैं, कभी चलते हैं,
कभी जागते हैं, कभी सोते हैं,
कभी हँसते हैं, कभी रोते हैं,
कभी इस वीरान जिंदगी में,
आ जाती है बहार l
जो सोचा था, हो नही पाए,
जो नही सोचा, वह हो जाए,
जो नही सोचा, वह हो जाए,
कुछ पल जिंदगी में ऐसे आते हैं,
जब जिंदगी उलझती जाए,
कभी इस जिंदगी में,
खुशियाँ आती है बेशुमार l
Thank You.

Comments