तुम तो, जानते हो मेरा हाल




तुम तो, जानते हो मेरा हाल, 
तुम तो, देखते हो मेरा हाल, 
इस दुनियाँ के बंधन, बहुत है फैले, 
इस दुनियाँ में काँटे, बहुत है फैले, 
ये जीवन बना एक सवाल  l

फिक्र में जीना पड़ता है यहाँ पर, 
हर पल मरना पड़ता है यहाँ पर, 
चाहतों की इस दुनियाँ में, 
ज्यादा दुख सहना पड़ता है यहाँ पर, 
इस मन की है अजीब सिथति, 
ये बना फिरता है कंगाल l

तुझसे ही है सब आशाएँ, 
दूर करते तुम्ही हो सब बाधाएँ, 
तुम ही हरते चिंता सबकी, 
तुम ही मिटाते दुख-विपदाएँ, 
तुम्ही तो रखते सबका ख्याल l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here