हे पतितपावन, प्रभु जी
हे पतितपावन, प्रभु जी,
मुझको ना बिसारो,
हे दाता, दीनदयालु,
मुझको ना बिसारो,
पावन है प्रभुजी, नाम तिहारा,
तू ही भगवन, सब का सहारा,
हे परमपिता परमात्मा,
मुझको ना बिसारो l
देख रहे तुम, खेल जगत के,
देख रहे तुम, हाल हो सबके,
सदचिदानंदघन, परमपिता प्रभुजी,
करते हो तुम, सब काम जगत के,
हे मालिक, जगत के स्वामी,
मुझको ना बिसारो l
तुझसे लगन लगाकर भगवन्,
दुनियाँ में आना सफल हुआ,
एक तुझी को चाहकर भगवन,
जन्म ये पाना सफल हुआ,
हे दीनानाथ, पर्मेश्वर भगवन्,
मुझको ना बिसारो l
Thank You.

Comments