कुछ समय के लिए



कुछ समय के लिए, 
दुनियाँ के सब गम भूल जाओ, 
कुछ समय के लिए, 
जीवन की सब मुश्किलें भूल जाओ l

देखो, ये जीवन समय, 
चिंताओं में बर्बाद करने के लिए नही है, 
देखो, ये जीवन, 
खुश रहने के लिए है, 
कुछ समय के लिए, 
जीवन में खुशियाँ लाओ l

माना कि यह जीवन, 
उलझनों से भरा पड़ा है, 
माना कि यह जीवन, 
मुश्किलों से भरा पड़ा है, 
कुछ समय के लिए, 
मुश्किलों को, खुद से, दूर हटाओ  l


Thank You. 

Comments

Popular posts from this blog

Why I am here